मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के निर्देशन में “यातायात माह नवंबर-2025” के अंतर्गत शनिवार की रात शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।
क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस बस्ती और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों की गहन चेकिंग की पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर करीब 550 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की।
चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि उपलब्ध नहीं पाए गए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 50 वाहनों का चालान किया और 15 वाहनों को जब्त कर लिया गया कई दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के पाए गए जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से न केवल स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रहती है।
क्षेत्राधिकारी सदर ने भी चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान जिले भर में जागरूकता रैलियां, स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, पोस्टर अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी और एसपी बस्ती श्री अभिनन्दन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाए उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नाबालिग चालक, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन करें आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था तभी संभव है जब जनता और पुलिस मिलकर जिम्मेदारी निभाएं।
इस प्रकार बस्ती पुलिस का यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहा है बल्कि इससे शहर में कानून-व्यवस्था और सड़क अनुशासन बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।

