Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जनपद के ब्लॉक मुख्यालय सल्टौआ पर भारतीय किसान यूनियन की बैठक,...

बस्ती जनपद के ब्लॉक मुख्यालय सल्टौआ पर भारतीय किसान यूनियन की बैठक, खाद-बीज की किल्लत पर जताई नाराजगी

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के ब्लॉक सल्टौआ गोपालपुर मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में क्षेत्र के किसानों की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान के लिए गहन विचार- विमर्श किया गया इस दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामललित चौधरी, चौधरी कन्हैया किसान सहित अन्य किसान पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है लेकिन सरकारी कोऑपरेटिव समितियों पर डी.ए.पी. और एन.पी.के. जैसी आवश्यक खादें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं किसानों ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर भी उचित मूल्य पर गेहूं का बीज मिलना मुश्किल हो गया है जिससे गरीब किसानों को बुवाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं निजी दुकानों पर खाद और बीज दोनों की भारी किल्लत बनी हुई है और जो थोड़ा बहुत उपलब्ध है उसका दाम आसमान छू रहा है।

बैठक के दौरान आगामी शहीद किसान मेला मुंडेरवा को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई संगठन के पदाधिकारियों ने तय किया कि इस मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और किसानों को बड़ी संख्या में इसमें शामिल किया जाएगा इसके साथ ही रैली की तैयारी और आयोजन के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments