मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेलिंग के मामले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है और सभी दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
यह मामला केवल शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसकी शुरुआत डिजिटल ब्लैकमेलिंग से हुई थी आरोप है कि एक युवक ने पहले नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाईं बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया धीरे-धीरे वही वीडियो अन्य युवकों तक पहुंच गया जिन्होंने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अलग-अलग समय पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वीडियो लीक होने के डर से वह लंबे समय तक चुप रही उसने कई बार धमकी मिलने के बावजूद किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब मानसिक और सामाजिक दबाव बढ़ा तब उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों और पुलिस को पूरी बात बताई।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और न्याय पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों मोबाइल डेटा और वीडियो क्लिप की जांच की जा रही है ताकि केस को पुख्ता बनाया जा सके।
डॉ. महाजन ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करेगी जिससे सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और आहत भावनाएँ देखी जा रही हैं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि समाज में ऐसा कृत्य दोहराने की कोई हिम्मत न करे।

