मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में नशेबाज़ों की बढ़ती गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की हरकतों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने कड़ा विरोध जताया संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही से प्रतिमा स्थल की गरिमा पर आंच आ रही है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी टाइगर वाल्मीकि ने कहा कि विकास भवन के सामने और डीएम कार्यालय के पास स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं बल्कि हमारे स्वाभिमान, समानता और सामाजिक न्याय की पहचान है उन्होंने आरोप लगाया कि इस परिसर में खुलेआम नशा किया जा रहा है शराब की बोतलें फेंकी जा रही हैं और गंदगी फैलाई जा रही है यह स्थिति बाबा साहब के अनुयायियों के लिए गहरी पीड़ा का विषय है।
बबलू चौधरी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता ने यह हालात पैदा किए हैं जब शासन अपने आदर्शों और सम्मानित प्रतीकों की रक्षा नहीं कर सकता तो आम जनता के सम्मान की गारंटी कैसे देगा,” उन्होंने सवाल उठाया उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो महासंघ मुखर आंदोलन करेगा। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी रखा जाएगा और जिले में धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की जाएगी।
संगठन ने मांग की है कि प्रतिमा स्थल की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए नशेड़ी तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो और चौकीदार या सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
संगठन के इस शांतिपूर्ण विरोध ने एक बार फिर प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और स्वच्छता कितनी उपेक्षा का शिकार है जनता अब उम्मीद कर रही है कि जिला प्रशासन शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा ताकि बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की गरिमा बहाल हो सके।

