मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बस्ती शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। दिन भर झिम झिमाती बारिश मे भी लोगो ने बड़ चड के हिस्सा लिया ढोल-नगाड़ों की गूंज, तिरंगों की लहराहट और देशभक्ति गीतों के बीच वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
यह शोभायात्रा बड़ेवन से प्रारंभ होकर रौता चौराहा, रोडवेज, गांधी नगर होते हुए अमहट घाट पर संपन्न हुई यात्रा के मार्ग में लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया जगह-जगह देशभक्ति नारों और जयकारों से माहौल गूंज उठा बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल हुए यात्रा में विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महादेवा विधायक दुधराम मौजूद रहे उन्होंने अमहट घाट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक राष्ट्र की नींव रखी उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल की एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी स्वतंत्रता के समय थी उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई शहर के प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
पूरे क्षेत्र में इस अवसर पर उत्सव और गर्व का माहौल रहा सरदार पटेल जयंती के बहाने बस्ती शहर में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला यह आयोजन लोगों को यह संदेश देने में सफल रहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी राष्ट्र के पथप्रदर्शक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत को और अधिक सशक्त और एकजुट बनाया जा सकता है।

