
रायपुर। मूलनिवासी बहुजन समाज के आर्थिक विकास और स्वावलंबन को नई दिशा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को रायपुर के वृंदावन हाल, सिविल लाइन में “आर्थिक सशक्तिकरण अभियान” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम में दलित बिजनेस टायकून मा. भगवान गवई सर एवं उनकी टीम की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिला उद्यमियों, विद्यार्थियों तथा व्यापारिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं :
स्व-रोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए मार्गदर्शन
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अवसरों पर चर्चा
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन
उच्च शिक्षा एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अवसरों की जानकारी
आयोजन समिति टीम सोजलीफ रायपुर ने बताया कि यह अभियान समाज के युवाओं में आर्थिक सशक्तिकरण की भावना को जगाने और उन्हें अपने व्यवसाय व उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।
जो भी विद्यार्थी, महिला उद्यमी, उद्योगपति, व्यवसायी या वित्तीय-मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े साथी इस अभियान में भागीदारी करना चाहते हैं, वे ₹500/- सहयोग राशि देकर अपना नाम “आर्थिक सशक्तिकरण अभियान सहयोग सूची” में दर्ज करा सकते हैं। प्रतिभागियों को सहभागिता कूपन भी प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को समाज में आर्थिक एकजुटता और विकास की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

