मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जिले के महानुआ स्थित हरिचरन गौतम बौद्ध विहार में रविवार को भव्य धम्म देशना एवं जनसभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायियों, समाजसेवियों और बुद्ध धम्म के अनुयायियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन धर्मराज अंबेडकर ने किया जबकि अध्यक्षता राम शुभम मौर्य ने की मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे जिन्होंने बौद्ध विहार के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित किया।
विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता,भाईचारा और शांति का मार्ग दिखा रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं और यह आवश्यक है कि हम सब मिलकर बुद्ध और बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध विहार केवल पूजा अर्चना का स्थल नहीं बल्कि यह विचार और आत्मजागरण का केंद्र है यहां से समाज में शिक्षा समानता और करुणा का संदेश दिया जाना चाहिए धर्मराज अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज समय की मांग है कि बुद्ध के “अप्प दीपो भव” अर्थात “स्वयं अपना दीपक बनो” के संदेश को हर व्यक्ति अपने जीवन में उतारे।
राम शुभम मौर्य ने कहा कि इस बौद्ध विहार की स्थापना केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक उद्देश्य से की गई है यहां लोगों को शिक्षित और जागरूक बनाने के लिए भी कई गतिविधियाँ चलाई जाएँगी उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
जनसभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे बुद्ध और आंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पंचशील का पाठ कर बौद्ध धम्म के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महिलाएँ और युवा उपस्थित रहे पूरे विहार परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। पंचशील और तिशरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ अंत में उपस्थित सभी अतिथियों को पंचशील पट्टी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं बल्कि समाज में एकता और जागरूकता का संदेश भी देते हैं महानुआ बौद्ध विहार के इस कार्यक्रम मे संदीप कुमार मंडफ, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, साजन गौतम, सुभाष चंद्र आदि लोग मौजूद रहे

