मूकनायक/ राजेश कुमार, तहसील रिपोर्टर/ बस्ती, उत्तर प्रदेश
बस्ती जनपद के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र जिनवा चौराहे के हनुमान मंदिर के पास शनिवार को एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप पहुंच गया। हनुमान मंदिर के पास एक बगीचे में खेलते समय बच्चों ने बोरी में कुछ संदिग्ध देखा, इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
इसकी सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मीडिया और डायल 112 व थाने को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरवेल को खुलवाया। जांच करने पर बोरी के अंदर साड़ी में लिपटा हुआ एक कुत्ते का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने कुत्ते के शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं बनी हुई हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर को मामले की जानकारी दी गई और कुत्ते के शव की पुष्टि की गई।

