Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में प्रसूता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

प्रतापगढ़ में प्रसूता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मूकनायक उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ विशाल कोरी

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की न्यायिक जांच की मांग।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

जहां प्रसव के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
मृतका के परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला प्रतापगढ़ ज़िले के हथिगवां थाना क्षेत्र के भदरी गाँव सराय कीरत का है।

जहां अनामिका सिंह सिंह नाम की महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन कुंडा के डॉक्टर मोहम्मद जुबैर की लापरवाही से महिला की जान गई।

पीड़िता के पति अशोक सिंह और परिवार ने बताया कि अनामिका सिंह की तबियत खराब होने पीड़िता के ससुराल पक्ष और दामाद रामेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू निवासी मामौली थाना मानिकपुर उसे अस्पताल सेवा सदन कुंडा ले गए,

लेकिन डॉक्टरों ने उचित इलाज करने की जगह देरी की,
और बाद में प्रसूता की हालत हुई और कुछ ही समय बाद महिला की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि “डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर इलाज न मिलने की वजह से अनीता सिंह की पुत्री अनामिका सिंह की मौत हुई।”
उन्होंने कहा कि “अस्पताल प्रशासन और ससुराल पक्ष वालों ने पोस्टमार्टम करवाने से भी इंकार कर दिया।”


पीड़िता अनीता सिंह मृतिका की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पत्र में लिखा गया है कि मृतका का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया,
जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी
और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।
क्या मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मृतिका अनामिका सिंह को न्याय मिलेगा —
या यह मामला भी जांच की फाइलों में दबकर रह जाएगा।



- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments