Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमूर्ति टूटने के बाद लोगों में आक्रोश, बोले– केवल पुनःस्थापना नहीं दोषियों...

मूर्ति टूटने के बाद लोगों में आक्रोश, बोले– केवल पुनःस्थापना नहीं दोषियों की गिरफ्तारी जरूरी

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। ग्राम सभा पटखौली में स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों एवं धम्म प्रेमियों में गहरी नाराज़गी और दुख देखने को मिला।

पार्क की रखवाली कर रहे चेतनदास के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब वह मूर्ति के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बुद्ध की प्रतिमा का हिस्सा टूटा हुआ है यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बुद्ध अनुयायी और सामाजिक कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुँच गए उन्होंने इस कृत्य को धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द पर चोट बताया धम्म प्रेमियों ने कहा कि इस तरह की हरकतें समाज में नफरत फैलाने का काम करती हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

अंबेडकर युवा वाहिनी के अध्यक्ष अक्षय कुमार का कहना है कि मूर्ति टूटने के बाद नई मूर्तियां स्थापित कर देना ही न्याय नहीं है, बल्कि इस तरह के कृत्य करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए वही मौके पर एडवोकेट बुद्धि प्रकाश,एडवोकेट शैलेंद्र कुमार अंबेडकर, रोहित कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

इस बीच पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और नई मूर्ति लगवाने का काम किया प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments