Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबौद्ध धम्म दीक्षा दिवस पर, बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने लगाया...

बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस पर, बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। बौद्ध धम्म दीक्षा दिवस के अवसर पर 14 अक्टूबर को बस्ती जिले के नरखोरिया बौद्ध विहार परिसर में बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार गौतम ने स्वयं शिविर की निगरानी की और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, हृदय रोग, और सामान्य जांच सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ नि:शुल्क उपलब्ध कराईं। डॉक्टर संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, जो आर्थिक कारणों से उपचार नहीं करा पाते।

डॉ. गौतम ने कहा कि हम समाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोग स्वस्थ रहें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं। ऐसे अवसरों पर हम नि:शुल्क परामर्श और उपचार प्रदान करते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति केवल संसाधनों की कमी के कारण उपचार से वंचित न रहे।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और समानता की लड़ाई में समर्पित कर दिया था हम उनके अनुयाई हैं और अगर हम उनके दिखाए मार्ग पर थोड़ा भी चल सकें तो यह हमारे लिए गर्व की बात होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी, ग्रामीण एवं आस पास जिले के लोग उपस्थित रहे स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।

बौद्ध विहार में दिनभर चले इस आयोजन में धम्म दीक्षा दिवस समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध सिद्धांतों और डॉ. भीम राव अंबेडकर के आदर्शों पर प्रकाश डाला स्वास्थ्य सेवा और आध्यात्मिक संदेश के संगम ने इस दिन को विशेष बना दिया।

इस प्रकार, बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर न केवल सेवा की मिसाल बना, बल्कि डॉ. अंबेडकर भीम राव के समाजसेवा के विचारों को भी जीवंत करता दिखा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments