Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसंविधान एवं बहुजन सम्मान के विरुद्ध हो रहे अपमानजनक वक्तव्यों एवं घटनाओं...

संविधान एवं बहुजन सम्मान के विरुद्ध हो रहे अपमानजनक वक्तव्यों एवं घटनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन 14 को

मूकनायक

छत्तीसगढ़

 मुख्य न्यायाधीश (CJI) के साथ हुए व्यवहार, व महानायक डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब पर दिए गए आपत्तिजनक बयान, तथा IPS पूरन के साथ घटित अमानवीय घटना के विरोध में,भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन दिनांक: 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)स्थान: सुपेला घड़ी चौक, भिलाई (छ.ग.)

समय: दोपहर 1:00 बजे सेआयोजित किया जा रहा है।

  भीम आर्मी भारत एकता मिशन, दुर्ग (छ.ग.) के राहुल बोरकर ने कहा यह प्रदर्शन संविधान, न्याय व्यवस्था एवं बहुजन समाज के सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

राहुल बोरकर ने
अनुरोध किया कि अपने-अपने संगठन, समाज, युवा साथियों एवं महिलाओं सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

हमारा यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नहीं, बल्कि अन्याय, भेदभाव और असंवैधानिक सोच के विरुद्ध है।
शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से यह प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि संविधान की मर्यादा और बाबासाहेब के आदर्शों की रक्षा हो सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments