Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजातिसूचक गाली और धमकी का वीडियो वायरल, आजाद समाज पार्टी ने की...

जातिसूचक गाली और धमकी का वीडियो वायरल, आजाद समाज पार्टी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक अनुसूचित जाति समाज के लोगों को जातिसूचक गालियां देते हुए और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसौड़ी, पोस्ट भरवालियां, जिला बस्ती का है।

मामला जब भारत मुक्ति मोर्चा के आईटी सेल जिला संयोजक अमर जीत आर्या के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बस्ती प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन को लिखित शिकायत पत्र देकर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की भी अपील की गई।

जिले से बाहर होने के कारण अमर जीत आर्या ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों से भी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसी क्रम में रामकेश भारती के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी के महादेवा विधानसभा अध्यक्ष रंजीत आजाद ने थाना लालगंज पहुंचकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता दिनेश कुमार आजाद, शनि राव, पिंटू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments