Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या; डेढ़ माह की बेटी...

बस्ती में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या; डेढ़ माह की बेटी को छोड़कर ललिता साहनी ने लगाई फांसी

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर,बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरौली सुमाली टोला मधुबन में एक 20 वर्षीय युवती ललिता साहनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ललिता ने डेढ़ माह की अपनी दुधमुंही बेटी को छोड़कर यह कदम उठाया।

ललिता साहनी अपने पति सुनील कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पति के ननिहाल में रहती थीं। उनके पति सुनील कुमार पिछले लगभग 4-5 महीने से आजीविका के लिए घर से बाहर हैं।

परिजनों के अनुसार, ललिता साहनी चार दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थीं। घटना के दिन गुरुवार को वह किसी व्यक्ति के साथ मायके से कुछ सामान लेने गई थीं। शाम करीब 5 बजे उनके भाई उन्हें ससुराल छोड़कर वापस चले गए थे।

घटना के समय ललिता की सास अनारा भी अपने ससुराल कोठिला गई हुई थीं, अनारा की मां शाम को घर के बाहर खेत में थीं। इस दौरान ललिता अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ घर में अकेली थीं।

घर में अकेला पाकर ललिता ने बरामदे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उन्होंने सामने लगे पर्दों को पूरी तरह फैला दिया था। अंधेरा होने पर जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने ललिता का शव पंखे से लटका हुआ पाया।

तत्काल सोनहा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। थाना प्रभारी चंदन कुमार, हल्का सिपाही देवेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल सहित अन्य प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments