Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबीटीएमसी एक्ट 1949 को निरस्त करने 11 को शांति मशाल रैली

बीटीएमसी एक्ट 1949 को निरस्त करने 11 को शांति मशाल रैली

मूकनायक/ दिलीप मैश्राम
बिलासपुर छत्तीसगढ़

भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर द्वारा धम्म चक्र प्रवर्तन महोत्सव के आयोजन में बीटीएमसी एक्ट 1949 को निरस्त करने 11 को शांति मशाल रैली निकली जाएगी। 

   जिलाध्यक्ष राजेश हुमने ने जानकारी   दी की शांती मसाल रैली कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
 धम्म चक्र परिवर्तन दिवस के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर के साथ ही, बिलासपुर के समस्त बौद्ध संगठन एवं बिलासपुर के समस्त बुद्ध विहार की समितियां बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर को संध्या 4.00 बजे शांति मसाल रैली निकलेगी।        

    भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश हुमने ने   बताया कि शांति मसाल रैली डाॅ. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल जी.डी.सी. काॅलेज के पास बिलासपुर से निकाली जावेगी। जो कि मगरपारा चौक , अग्रसेन चौक, बस स्टैण्ड चौक से तेलीपारा रोड होते हुए गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक से ईदगाह चौक, ईदगाह चौक से सिविल लाईन चैक होते हुए डाॅ. अम्बेडकर स्कूल मगरपारा में रैली का समापन के साथ ही डाॅ. अम्बेडकर स्कूल मगरपारा में दिनांक 11 अक्टूबर को ही संध्या 6.00 बजे से धम्म संदेश उदबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय आकाश लामा जी, राष्ट्रीय सचिव आल इण्डिया बुद्धिष्ट फोरम भारत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी चेयरमेन चन्द्रबोधी पाटिल होंगे। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय संयोजक  महेश चन्द्रिकापुरे  एवं भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय सदस्य  सारंगराव हुमने  के नेतृत्व, एवं उनकी देख रेख में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मगरपारा, तालापारा, समता कालोनी, तारबहार क्षेत्र, टिकरापारा क्षेत्र, रेल्वे क्षेत्र, यदुनंदन नगर तिफरा, किर्ती नगर, देवरीखुर्द,हेमु नगर एवं धमनी चकरभाठा, के साथ ही मुंगेली क्षेत्र एवं पामगढ़ आदि स्थान क्षेत्र मे भी कार्यक्रम का लगातार प्रचार प्रसार कर  आयोजन को सफल बनाने समिति के सदस्यों के साथ संपर्क किया गया है सभी ने मसाल रैली को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपनी सहमति दी है
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments