Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedप्रज्ञा दीप बुद्ध विहार दमोह में वर्षावास समापन समारोह सम्पन्न

प्रज्ञा दीप बुद्ध विहार दमोह में वर्षावास समापन समारोह सम्पन्न

मूकनायक/ छत्तीसगढ़

दमोह (बालाघाट) प्रज्ञादीप बुद्ध विहार दमोह में आषाढ़ गुरु पूर्णिमा से लेकर अश्विनी पूर्णिमा तक पूज्य भंते बोधि धम्म द्वारा वर्षावास रखा गया था। जिसका समापन समारोह आज दिनांक 07/10/2025 को हर्षोल्लास धार्मिक अनुष्ठान पूर्वक बौद्ध अनुयायियों द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भंते जी द्वारा देश के सुरक्षा व विकास के लिए तथा समस्त देशवासियों के मंगलमैत्री एवं जनकल्याण के लिए महापरित्राण पाठ एवं दुख निवारण व जीवन जीने की कला के सम्बन्ध में धम्मदेशना देकर महामंगल, अष्टांगिकमार्ग,आर्य सत्य, दानपारमिता के बारे में बुध्द की वाणी से लाभान्वित किया गया। ज्ञात हो कि, वर्षावास के दौरान भंते जी विहार में रहकर प्रतिदिन चार माह तक शील सदाचार का पालन करवाते हैं। उपासक उपासिकाएं उपोसथ धारणा कर अपने चित को परिशुद्ध व केन्द्रित करते । यही समय होता है जब हम शीलों का पालन कर बुराईयों का त्याग करते हैं । जिससे अपने शरीर को शुद्ध और स्वस्थ बनाने का अवसर प्रतिवर्ष प्राप्त होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में बौद्ध अनुयाई उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय सामाजिक संगठन डां आम्बेडकर मण्डल, महिला मण्डल, नवयुवक मण्डल तथा बालाघाट जिला बौद्ध संघ का सराहनीय योगदान रहा। उक्ताशय की प्रेस विज्ञप्ति देते हुए सामाजिक चिंतक आयु एस आर उके ने समाज को संगठित, संस्कारित एवं शीलाचार होने की अपील की। अंत में खीर वितरण एवं समापन गाथा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments