Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedआल इण्डिया समता सैनिक दल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

आल इण्डिया समता सैनिक दल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मूकनायक/छत्तीसगढ़

बालाघाट। आल इंडिया समता सैनिक दल जिला कार्यकारिणी बालाघाट के द्वारा आयोजित बैठक में बालाघाट जिले के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष आयुष्मान एन. आर.डोंगरे , क्षेत्रीय सचिव आयु.एस.आर.उके , सिवनी जिले से प्रदेश सचिव एड. सुरेन्द्र बारमाटे ,बौध्दिक प्रमुख डी.डी.वासनिक के द्वारा दल की जिला इकाई को प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिले के सभी क्षेत्रों से दल के सैनिक उपस्थित थे। जिनके द्वारा दल का विस्तार, गतिविधियों, कार्यक्रम, उद्देश्य,एवं दल को मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।दल के राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर अजमेर (राजस्थान)में प्रत्येक जिले से वहां अपनी उपस्थिति देने का निर्देश दिया गया। एवं दल के स्थापन वर्ष का शताब्दी वर्ष के व्यापक आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। दल के प्रत्येक सदस्यों को शीलवान, संस्कारवान, चरित्रवान एवं अनुशासन बध्द बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा व बौद्धिक शिक्षा के प्रशिक्षण आयोजित करवाने का भी निर्णय लिया गया।उक्ताशय की प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश क्षेत्रीय सचिव एस आर उके द्वारा बताया गया कि, ऑल इंडिया समता सैनिक दल एक सामाजिक संगठन है जिसकी स्थापना डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने 13 मार्च, 1927 को की थी इसके प्रमुख उद्देश्य भारतीय समाज के सभी उत्पीड़ित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा करना। सामाजिक समता (समानता) स्थापित करना।डॉ. अंबेडकर के आंदोलन सभा-सम्मेलनों और जलसों की अनुशासनबद्ध व्यवस्था करना तथा स्वयंसेवकों को तैयार करना। युवकों में अनुशासन, ज्ञान, साहस और निडरता का निर्माण करना है। यह एक गैर-राजनीतिक, सांस्कृतिक संगठन है जो सामाजिक न्याय और मानव अधिकारों के लिए काम करता है। इसके कार्य आज भी सक्रिय है और सामाजिक सद्भाव बनाने तथा शोषित, पीड़ित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है। यह दीक्षाभूमि (नागपुर) पर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस जैसे बड़े कार्यक्रमों की व्यवस्था और सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके मूल सिद्धांत समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आयुष्मान मुनेश्वर घर्डे, एवं आभार जिलाध्यक्ष आयुष्मान विकास खाण्डेकर द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments