Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव से वापसी पर त्रिपुरा के मुख्य न्यायधीश एम एस...

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव से वापसी पर त्रिपुरा के मुख्य न्यायधीश एम एस रामचंद्रा ने बढ़ाया पुलिस जवानो का हौंसला |

नगवाईं। हिमाचल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश व वर्तमान में त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. रामचन्द्रा राव ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के बाद वापिस लौटते समय जोगनी माता मोड़ पर तैनात पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया। एम. एस. रामचन्द्रा राव ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के बाद लौटते समय मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात पुलिस जवानों की सराहना की। राव ने ट्रैफिक इंचार्ज चेतराम और उनकी टीम द्वारा उत्सव के दौरान बनाए गए ट्रैफिक प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में लगातार ड्यूटी पर डटे रहते हैं, जिससे आम जनमानस को सुविधा मिलती है। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके समर्पण को ‘प्रेरणादायक’ बताया। यात्रा के दौरान न्यायाधीश राव ने जोगनी माता मंदिर के पास रुककर मंदिर में दर्शन किए और शीश नवाया। स्थानीय श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मियों के बीच उनकी यह सादगी और व्यवहार कुशलता चर्चा का विषय बनी रही। यह दौरा न केवल आधिकारिक था, बल्कि उन्होंने स्थानीय परंपराओं और संस्कृति के प्रति सम्मान भी प्रदर्शित किया। पुलिस विभाग के लिए यह एक गौरव का क्षण रहा कि एक उच्च पदस्थ न्यायिक अधिकारी ने उनकी सेवा को खुले तौर पर सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments