Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती दिनांक 4...

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती दिनांक 4 और 5 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में कई राष्ट्रीय संगठनों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे।

मूकनायक/ छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय सचिव क्रांति कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 4 और 5/10/2025 को प्रज्ञा बौद्ध विहार ( डॉ आंबेडकर ऑडिटोरियम) एच2 ब्लॉक लाल मार्केट विकाश पूरी दिल्ली समीप जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली के विकासपुरी में भारत के संविधानवादी बहुजन मूलनिवासी सम वैचारिक सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।इस बैठक में भारत देश के कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित होंगे इस बैठक को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक संयोजक एवं अन्य मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।उनके साथ संयुक्त मोर्चा भारत दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष और अनेकों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments