
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश मानिकपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02/10/2025 को दिन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत के संविधान सुरक्षा पर राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती की अध्यक्षता में एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया है।इस बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ को जातीय पूंजीवाद ,गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त आदर्श राज्य बनाने,26/11/2025 को जंतर मंतर नई दिल्ली में संविधान सुरक्षा दिवस पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने,ओ बी सी सहित सभी वर्गों को उनकी संख्यानुसार आरक्षण दिलाने ,मेहनतकश,मजदूरों किसानों,महिलाओं ,अनुसूचित जाति जन जाति,पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों पर आए दिन होने वाले अन्याय अत्याचारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करवाने जैसे मुद्दों पर आवश्यक चिंतन मंथन कर निर्णय लिए जाएंगे।सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि बैठक में उपस्थित होवे ।किसी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नं 9300329182 पर सम्पर्क करे। उक्त जानकारी क्रांतिकुमार साव केंद्रीय कार्यालय सचिव के द्वारा दी गई।

