सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश | कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) धर्मपुर ने धर्मपुर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। धर्मपुर एफ.पी.ओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा की आज तक एफपीओ में लगभग 3000 शेयरधारक किसान जुड़े हुए हैं,| किसानों को संगठित कर साझा चुनौतियों के समाधान,संसाधनों का एकत्रीकरण और सामूहिक शक्ति के उपयोग की दिशा में निरंतर कार्यरत है। एफ.पी.ओ. धर्मपुर का प्रमुख उद्देश्य किसानों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना और उन्हें उभरते बाज़ार अवसरों में लाभकारी स्थिति दिलाना है। संगठन द्वारा किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए बाज़ार तक पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, संस्थागत ऋण को वाजिब ब्याज दरों पर उपलब्ध कराकर किसानों की असंगठित ऋणदाताओं पर निर्भरता को कम किया जा रहा है।
वहीं स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष सतपाल चौहान ने कहा की संगठन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों जैसे – उच्च गुणवत्ता वाले बीज, जैविक उर्वरक और परिशुद्ध खेती के उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ साझा आधारभूत ढाँचे जैसे गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और परिवहन सुविधाएँ विकसित करने में भी निवेश कर रहा है। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इसके टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम भी प्रदान किए जा की बात कही। जन विज्ञान आंदोलन से जोगिंदर वालिया ने भी एफ.पी.ओ. को टिकाऊ और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण एवं सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
समारोह की अध्यक्षता, पूर्व सचिव, हिम्को फेडरेशन और कर्नल बलवंत ब्राडी, कर्नल विधि चंद, डॉ अश्वनी ठाकुर, रजनी सक्लानी, अध्यक्ष सतपाल चौहान, ज़िला अध्यक्ष जोगिंदर वालिया ने भी अपने विचार सांझा किये।

