Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशराजकीय महाविद्यालय सैंज में अभिभावक शिक्षक संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन

राजकीय महाविद्यालय सैंज में अभिभावक शिक्षक संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन

जयसिंह को मिली दुसरी बार महाविद्यालय के अध्यक्ष पद की कमान पंकज भाटिया कुल्लू | राजकीय महाविद्यालय सैंज में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुजाता की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में महाविद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नए सत्र 2025-26 के लिए समिति के पदाधिकारियों का चयन करना था। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित पदों पर नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद की कमान पुनः जय सिंह को सौंपी गई। उपाध्यक्ष फतेह सिंह, सचिव डॉ. कविता कटोच, कोषाध्यक्ष लीलादेवी, संयुक्त सचिव ठाकुर दास जबकि मुख्य सलाहकार हीरा लाल तथा तकनीकी सदस्य केहर सिंह व चंद्रसेन को चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी व उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संस्था के विकास, विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान और शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।                   

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments