Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में प्रेम प्रसंग में प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर, युवती की...

बस्ती में प्रेम प्रसंग में प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर, युवती की मौत और युवक की हालत गम्भीर

मूकानयक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर, बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। इस घटना में 25 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय युवक मंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंजीत और युवती के बीच पिछले सात महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिसके कारण दोनों परिवारों में तनाव का माहौल था।

बताया जा रहा है कि कल शाम प्रेमी जोड़ा घर से निकला और नदी किनारे जाकर धान में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया।

कुछ भैंस चराने वालों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही वाल्टरगंज थाना अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर हालत वाले मंजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया। मंजीत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बस्ती जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज बी आर डी गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments