Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर में होगा संवैधानिक अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती...

बिलासपुर में होगा संवैधानिक अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती रहेंगे प्रवास पर

मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती 26 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे संविधान सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसंपर्क एवं बैठकों का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय सचिव क्रांति कुमार साव ने बताया कि इस बैठक में बेरोजगारों को सरकारी रोजगार दिलाने, आम जनता के बुनियादी अधिकारों की गारंटी, एससी-एसटी-ओबीसी वर्गों को उनकी जनसंख्या अनुपात के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित कराने जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा होगी।

इसके साथ ही महिलाओं, मजदूरों, किसानों, अनुसूचित वर्गों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

संयुक्त मोर्चा भारत ने सभी समविचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में शामिल होकर एकजुटता और जागरूकता का परिचय दें।

👉 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9300329182

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments