Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedयंग तेग़ी क्लब बिलासपुर द्वारा तेग़ अली शाह र.अ.के 69वा उर्स के...

यंग तेग़ी क्लब बिलासपुर द्वारा तेग़ अली शाह र.अ.के 69वा उर्स के मौक़े पर मिलादुन्नबी व लंगर का एहतमाम

मूकनायक छत्तीसगढ़

बिलासपुर/अलीम अंसारी
बिहार के जिला मुज़फ्फरपुर स्थित सुरकाँही शरीफ में आराम फरमा रहे अल्लाह के बरग़ुज़ीदा वली हज़रत तेग़ अली शाह र.अ. के 69वें सालाना उर्स मुबारक़ के पवित्र मौक़े पर मुल्क़भर के अक़ीदतमंद सुरकाँही शरीफ में हाज़री देकर अक़ीदत के फूल बारगाह में पेश करते हैं और उनके रूहानी तबर्रुक़ात से फैज़याब होते हैं।

इसी कड़ी में बिलासपुर के परसदा स्थित टायर मार्केट में यंग तेग़ी क्लब के तत्वावधान में बड़े ही अदब ओ एहतराम के साथ उर्स ए तेग़ी का आयोजन किया गया।

सुबह का आगाज़ कुरआनख़ानी से हुआ, दोपहर में दरूदो-सलाम की महफ़िल सजी और शाम मग़रिब की नमाज़ के बाद मिलादुन्नबी का इनाक़ाद किया गया!

मिलाद की शुरुआत ओलमा द्वारा क़ुरआन की आयत से की गई उसके बाद नातख़्वानी हुई जिसमें मोहम्मद दानिश अराफ़ात शाक़ीबी रज़वी, मोहम्मद इलयास अशरफी, सैय्यद समीर अली रज़वी,जनाब खान रज़वी व हस्सान रज़ा इस्माइली बिलासपुर द्वारा बेहतरीन अंदाज़ में नातख़्वानी पढ़ी गई और मुक़र्रिरे खूसूसी हाफ़िज़ सैय्यद मोहम्मद ज़ाहिर आग़ा साहब इमामो ख़तीब सुन्नी हुसैनी मस्जिद बिलासपुर व हाफिज़ अब्दुल कलाम अंसारी की शानदार तक़रीर हुई!

तक़रीर में जनाब सैयद मोहम्मद ज़ाहिर आग़ा द्वारा हमारे पैगंबर नबी मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के किरदार व उनके पैग़ाम के साथ-साथ वली अल्लाह शैख़ उल मशाएख़ हज़रत तेग़ अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के बारे में शानदार बयान किया गया!

तक़रीर के बाद आम लंगर का इन्तज़ाम किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में अक़ीदतमंद शरीक हुए।

इस मौक़े पर यंग तेग़ी क्लब के सभी सदस्य व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने अल्लाह के वली हज़रत तेग़ अली शाह र.अ. के वसीले से अल्लाह से बिलासपुर सहित हमारे मुल्क़ हिंदुस्तान के में अमनो सुकून की दुआ मांगी गई!

उर्स के इस पाक मौेक़े ने जहाँ अक़ीदतमंदों को रूहानी सुकून बख़्शा, वहीं समाज में भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम भी दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments