Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में चोरी की घटनाओं का कहर, आम जनमानस द्वारा स्थानीय क्षेत्रों...

बस्ती में चोरी की घटनाओं का कहर, आम जनमानस द्वारा स्थानीय क्षेत्रों में पहरेदारी व गश्त

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर, बस्ती/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। थाना क्षेत्र सोनहा के ग्राम बढ़या में स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए पहरेदारी शुरू कर दी है।

गांव में पुरुष बाहरी इलाकों में गश्त कर रहे हैं। महिलाएं गांव के अंदरूनी हिस्सों की निगरानी कर रही हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पहरेदारी में शामिल हैं।

स्थानीय निवासी धर्मेंद्र अकेला, पंचम गौतम, सचिन कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोग रात भर जागकर गांव की सुरक्षा कर रहे हैं। मयंक कुमार, श्याम सुंदर, दीपक, सोमन, कल्लू, अयोध्या यादव, प्रिंस सिंह और सज्जाक अली भी इस पहरेदारी में योगदान दे रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि चोर विरोध करने पर हमला भी करते हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस समस्या का जल्द समाधान करे। उनका कहना है कि वे कब तक खुद पहरेदारी करते रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments