Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के गनवरिया कला में 17 वर्षीय...

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के गनवरिया कला में 17 वर्षीय युवक का बैर के पेड़ से लटकता मिला शव

मूकनायक/राजेश कुमार तहसील रिपोर्टर, बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के गनवरिया कला में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय युवक शिवा गौड़ का शव बेर के पेड़ से लटका मिला। शिवा के पिता का नाम गोपाल गौड़ है।

घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है। शिवा रोज की तरह दैनिक कार्य के लिए खेत की तरफ गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 7 बजे उन्हें शिवा का शव बेर के पेड़ से लटका मिला।

परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। उनका कहना है कि किसी ने साजिश के तहत शिवा की हत्या की है।

ग्राम प्रधान मनीष सिंह ने इस घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी चंदन कुमार और हलका इंचार्ज व सिपाही अजय कुमार पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments