मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जिले के ग्राम सभा औडजंगल के जहलीपुर गांव में ग्रामीण लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत में है हालत ऐसी हो गई है कि गांव के लोग अब खुद जाग कर पहरा दे रहे हैं
ग्रामीणों का कहना है कि चोर आए दिन किसी न किसी घर को निशाना बनाते हैं नगदी, गहने और कृषि उपकरण चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है उनका यह भी कहना है कि इस बार के चोर बहुत ही खतरनाक है उनके चोरी में बाधा डालने वालों पर हमला करते है
रात होते ही गांव के लोग समूह बनाकर गलियों और चौपालो पर डटे रहते हैं हाथों में लाठी, टॉर्च और डंडे लेकर ग्रामीण हर संदिग्ध गतिविधि पे कड़ी नजर रखते हैं इस पहरेदारी में बुजुर्गों से लेकर बच्चे और महिलाएं तक शामिल है
गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि वह हर दिन डर के साये में गुजार रही है छोटे बच्चों में भी चोरों का भय सताने लगा है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इन घटनाओं पे लगाम लगाने पर विफल रहा है जिससे चोरों का मनोबल और बढ़ता जा रहा है
इस दौरान सत्येंद्र कुमार, उमेश कुमार, प्रतीक, प्रांजल, वंदना कुमारी सहित गांव के कई लोग मौजूद रहें ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

