



मूकनायक /गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़
भिलाई/बालोद।
“हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य के साथ स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने अपने सतत प्रयासों की कड़ी में 133वें सप्ताह भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया। समिति के संरक्षक नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में यह अभियान तीन स्थानों पर संचालित किया गया—
1️⃣ भिलाई रिसाली सेक्टर ब्लॉक 31/2 के सामने गार्डन
2️⃣ बालोद जिले के ग्राम पंचायत पापरा स्थित शीतला तालाब
3️⃣ बालोद जिले के ग्राम कोरगुड़ा स्थित मुक्ति धाम
अभियान के दौरान अनावश्यक खरपतवार, गाजर घास, प्लास्टिक की बोतलें, पानी पाउच, कागज़ आदि एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किए गए। साथ ही समिति द्वारा पूर्व में लगाए गए फलदार, छायादार और औषधीय पौधों की देखरेख भी की गई।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख की दिवंगत दादी स्व. श्रीमती देवबती देशमुख की स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
▪️भिलाई में एक लक्ष्मी तरु औषधीय पौधा,
▪️ग्राम पापरा में एक लक्ष्मी तरु पौधा,
▪️ग्राम कोरगुड़ा में दो बादाम, एक जामुन और एक अमलतास का पौधा लगाया गया।
पौधारोपण के दौरान “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियाँ बरसाओ” और “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
जनता से अपील
संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि यह अभियान सिर्फ समिति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान दे। चाहें तो समिति की टीम से जुड़कर गांव, शहर, जिला, संभाग, राज्य या देशभर में इस मुहिम को आगे बढ़ा सकते हैं।
समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल ने भी लोगों से इस अभियान से प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता व पौधारोपण की पहल करने का आग्रह किया।
अभियान में सहभागिता
📍 भिलाई नगर में :
नवनीत कुमार हरदेल, सुरेंद्र साहू, तोरन लाल देशमुख, तरुणा देशमुख, विजय सिंह, श्याम राय, सरोज टहनगुरिया, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, कार्तिक राम चंद्राकर, चितरंजन दुर्गा देशमुख, महेंद्र यादव, दाऊ लाल बघेल, भागीरथी सिन्हा।
📍 ग्राम पंचायत पापरा (बालोद) में :
नवनीत कुमार हरदेल, आशीष दिल्लीवार, थनेश्वरी हरदेल, तोरन लाल देशमुख, इंद्रजीत देशमुख, तरुणा देशमुख, टीनल हरदेल, डॉ. हामेश्वर देशमुख, संतोष देशमुख, पुरानिक देशमुख, भोज कुमार देशमुख, खेमेश देशमुख, हर्ष देशमुख, संजू देशमुख, मिथलेश देशमुख, दुर्गेश्वरी देशमुख।
📍 ग्राम कोरगुड़ा (बालोद) में :
नवनीत कुमार हरदेल, आशीष दिल्लीवार, थनेश्वरी हरदेल, तोरन लाल देशमुख, तरुणा देशमुख, डॉ. हामेश्वर देशमुख, संतोष देशमुख, राजेन्द्र कुमार आर्दे, खुमेंद्र देशमुख, करन सिंह देशमुख, घनाराम देशमुख (राज्यपाल सम्मानित), रमेसर देवांगन, नेहा देशमुख, काजल देशमुख, डिगेश्वरी देशमुख, लक्ष्मी नारायण देशमुख।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का यह 133वां सप्ताहिक अभियान साबित करता है कि निरंतरता और सामूहिक प्रयास से स्वच्छ और हरित समाज का निर्माण संभव है।

