अजय वर्मा रामपुर बुशैहर। रामपुर बुशैहर ग्राम पंचायत गोपालपुर में सराग कमेटी द्वारा चांदपुर गाँव में वन महोत्सव बड़ी। धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान कमल ध्रैक और बटाली वार्ड सदस्य देबी सिंह थे। इसके साथ महिला मंडल चांदपुर, युवक मडल चांदपुर, बीडीसी सदस्य अजय मोदी और बटाली कमेटी व अन्य लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्तिथ सभीसदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के लगभग 80 पेड पौधे लगाएं। कार्यक्रम में कमेटी सदस्यों करम देव, किशन ठाकुर, कौर सिह, विरोचन ठाकुर, ओम शर्मा, भरत ठाकुर, तोता राम, रवि, सदीप,सुषमा देवी, रेगु देवी, अरुणा देवी अनीता देवी शामिल हुए । सराग कमेटी के सचिव ओम प्रकाश नेगी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी न महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

