
मूकनायक/दिलीप मैश्राम
बिलासपुर छत्तीसगढ़
जिस प्रकार से पूरे भारत वर्ष में लामा जी के नेतृत्व में मशाल रैली निकाली जा रही है उसी प्रकार से बिलासपुर में भी प्रदेश स्तरीय मशाल रैली की तैयारी करने हेतु विचार,विमर्श के लिए दिनांक 15.09.2025 को संध्या 6 बजे डॉ आंबेडकर स्कूल मगरपारा में आवश्यक बैठक महेश चंद्रिकपुरे प्रांतीय संयोजक भारतीय बौद्ध महासभा एवं सारंग राव हुमने राष्ट्रीय सदस्य भारतीय बौद्ध महासभा की प्रमुख उपस्थिति में बैठक रखी गई है।
गौरतलब है कि धम्म चक्क प्रवर्तन दिवस के अवसर पर डॉ आंबेडकर प्रतिमा जी डी सी कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश लामा जी प्रणेता महाबोधि महावीर मुक्ति आंदोलन बौद्ध गया एवं चंद्रबोधि पाटिल राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन दि बुद्धिस्ट*सोसायटी ऑफ इंडिया की कार्यक्रम पर आने की सहमति प्राप्त हो चुकी है।
बैठक मे बिलासपुर में भी प्रदेश स्तरीय मशाल रैली की तैयारी करने हेतु विचार,विमर्श किया जावेगा
राजेश हुमने जिला अध्यक्षभारतीय बौद्ध महासभाजिला शाखा बिलासपुर ने बिलासपुर की सभी प्रमुख समितियों में प्रमुख रूप से - भारतीय बौद्ध महासभा, बौद्ध समाज बिलासपुर, डाॅ. आम्बेडकर युवा मंच, आल इण्डिया बुद्धिष्ट फोरम, महिला सशक्तिकरण संघ, भारतीय बौद्ध महासभा महिला विंग, बौद्ध समाज पंचशील नगर तिफरा, बुद्धयान सोसायटी,भारतीय बौद्ध महासभा धमनी चकरभठा, एवं सभी बुद्ध विहार समितियों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही समस्त उपासक एवं उपासिकाओं की मीटिंग में उपस्थिति होने की अपील की है।

