Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedधम्मदीप बौद्ध विकास समिति की बैठक सम्पन्न, शांति मशाल रैली की तैयारियाँ...

धम्मदीप बौद्ध विकास समिति की बैठक सम्पन्न, शांति मशाल रैली की तैयारियाँ तेज़

धम्मदीप बौद्ध विकास समिति की बैठक सम्पन्न, 14 सितम्बर को शांति मशाल रैली में जुटेगी बड़ी संख्या

मूकनायक/ रायपुर

दुर्ग। धम्मदीप बौद्ध विकास समिति, IHSDP कॉलोनी उरला दुर्ग के पदाधिकारियों की बैठक समिति अध्यक्ष कौशिक पंचभाई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन शैलेष भीमटे ने किया।

बैठक में महाबोधि महाविहार आंदोलन के तहत आगामी 14 सितम्बर 2025 को होने वाली शांति मशाल रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था धम्मदीप बौद्ध विकास समिति द्वारा की जाएगी। पानी की सुविधा रैली के प्रारंभ स्थल बुद्ध विहार शंकरनगर से लेकर पूरे शहर भ्रमण तक तथा पुनः बुद्ध विहार लौटने तक उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य—राजेन्द्र शेंडे, दिलीप भीमटे, संजय वाहने, गोल्डी डोंगरे, अशोक उबनारे, प्रल्हाद वाहने, सिद्धार्थ गेड़ाम, आशीष ऊके, प्रमोद पाटिल, पुन्नूलाल सूर्यवंशी और अजय सोनटेके उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments