Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedलेखिका- कवियत्री क्षमा पाटले अनंत ने GSS प्रमुख लखन सुबोध से सौजन्य...

लेखिका- कवियत्री क्षमा पाटले अनंत ने GSS प्रमुख लखन सुबोध से सौजन्य भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया

 मूकनायक /अजय अनंत      
       बिलासपुर 

छत्तीसगढ़ में उभरती हुई आम्बेडकराईस्ट लेखिका- कवियत्री, फिल्म निर्माता-निर्देशक व सामाजिक- राजनैतिक कार्यकर्ता श्रीमति क्षमा पाटले अनंत (जांजगीर-चांपा जिला निवासी) ने पिछले दिनों GSS ऑफिस बिलासपुर में GSS प्रमुख लखन सुबोध से सौजन्य भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-सलाह- मशविरा किया।

          ज्ञात हो कि  क्षमा पाटले अनंत की प्रकाशित रचनाओं का शीर्षक है - परिचय, मेरी पहचान, मैं नारी हूं, नशाखोरी, जातिवाद है अभिशाप , मुझे जीने दो, मानवता , अस्तित्व,  स्वप्न की वास्तविकता,  गोदना, सत्य, प्रकृति की पुकार, मेरा अधिकार , जागो भारतवासी,  मत पुजो कोई पत्थर,  तिरंगे  का कफ़न देना , हम ज़िन्दगी को अपनी आबाद करेंगे , जिंदगी का सफर , मेरी कलम में भी आवाज है ,  किस बात की कमी है ,  राष्ट्रीय एकता ,   दिल का दर्द , गूंगी पाती, आखरी जाम है , बारिश का पानी ,  आजादी का जंग, अंधेरे में दीपक जलाकर तो देख , भ्रूण हत्या , नये साल का जश्न इसके साथ ही साथ 350 कविताओं का संग्रह एवं अन्य किताबें प्रकाशित हुआ है, जिस पर लोगों में उनकी चर्चा है। वे छत्तीसगढ़ी फिल्म का भी निर्माण कर रही है।

          GSS की पहलकदमी पर गठित संस्था "सतनाम धर्म दीक्षा प्रदाय व प्रचारक संस्थान" (SDDPS) के तहत कानूनन रूप से सतनाम धर्म दीक्षा ग्रहण करने के कार्यक्रम से क्षमा पाटले अनंत ने अपनी सहभागिता व आगे बढ़कर साथ-सहयोग देने की बात कही।

         क्षमा पाटले अनंत की ओर से अपनी किताब "क्षमा की जागृति" को  सुबोध को भेंट किया और  सुबोध ने भी उन्हें GSS साहित्य भेंट किया।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments