मूकनायक/ देव भारती
शिमला/हिमाचल प्रदेश
दिनांक 7 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल रघुवीर सिंह बाली कैबिनेट रैंक अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के साथ उनके कार्यालय में मिला तथा 5 अगस्त 2025 को जो माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश द्वारा अवैध कब्जों के संबंध में जो निर्णय दिया है उसके बारे में उनके साथ विस्तार से चर्चा की इसके साथ ही मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए इनके माध्यम से पत्र प्रस्तुत किया उन्होंने कहा की सरकार इस संबंध में चर्चा कर रही है ताकि किसी को भी नुकसान न हो प्रतिनिधिमंडल में हरिराम, हीर जीवन कुमार, कमल सरोच, प्रताप चंद, कुलदीप कुमार इत्यादि महासभा पदाधिकारीयों ने भाग लिया हमें पूर्ण विश्वास है की सरकार इस संबंध में जो भी फैसला करेगी वह लोगों के हित में होगा ।
प्रकाश भाटिया प्रदेशाध्यक्ष महासभा ।

