Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर बाईक जुलूस का किया गया शानदार...

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर बाईक जुलूस का किया गया शानदार इस्तक़बाल! निकाली गई जुलूस

मूकनायक/अलीम अंसारी

बिलासपुर! जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक़ मौके पर हर साल की तरह इस साल भी महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर में तेग़ी कमेटी व यंग तेग़ी क्लब द्वारा बाईक जुलूस का शानदार इस्तक़बाल किया गया, जिसमें शिरनी, शरबत, पानी सहित नबी मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के 1500 वॉ यौमे विलादत की खुशी में जश्न मनाते हुए उनके पैग़ाम को आम करने व शांति का परिचय देते हुए कमेटी द्वारा लोगों को फूल भेंट किया गया, जो गंगा जमुनी तहज़ीब का शानदार मिसाल है!
तेग़ी कमेटी व कमेटी के युवा इकाई यंग तेग़ी क्लब द्वारा बाईक जुलूस का शानदार इस्तक़बाल करने के बाद जुमआ की नमाज़ अदा की गई! तत्पश्चात कमेटी द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाने हेतु नबी के किरदार को अपनाते हुए उनके पैग़ाम को आम करने इस्लामिक़ तरीके से पैदल जुलूस निकाली गई, जिसमें नबी की शान में नात पढ़ी गई व नारे लगाए गए! कमेटी द्वारा यह जुलूस महाराणा प्रताप चौक से निकलकर भारतीय नगर चौक, तालापारा, मगरपारा होते हुए सत्यम चौक में उसकी देन कमेटी के ज़ेरे एहतमाम जुलूस में शामिल होकर पुरे शहर से होते हुए ईदगाह चौक में जुलूस का समापन किया गया,व ईदगाह मैदान में मुक़्तसर दुआ की गई! जुलूस के दौरान जगह-जगह पर हर धर्म, समुदाय के लोगों ने जुलूसे मोहम्मदिया का इस्तक़बाल किया व मुबारक़बाद पेश की! इस दौरान कमेटी द्वारा शिरनी, पानी व फूल भेंट कर नबी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के पैग़ाम को आम किया!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments