Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedफर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर कारोबारी से 5 लाख की वसूली का...

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर कारोबारी से 5 लाख की वसूली का प्रयास

मूकनायक छत्तीसगढ़
स्वराज मैश्राम

रायपुर। नाव्या मलिक की गिरफ्तारी के बाद राजधानी में फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। ताज़ा मामले में एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर होटल कारोबारी से 5 लाख रुपये की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कारोबारी को उसके छोटे भाई का मामला रफादफा करने का झांसा दिया और इसके बदले भारी रकम की डिमांड की। संदेह होने पर कारोबारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से EOW का फर्जी आईडी कार्ड और पुलिस सायरन लगी कार जब्त की गई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी की पहचान को लेकर संदेह होने पर तुरंत सत्यापन कराएं और ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments