
मूकनायक
दुर्ग छत्तीसगढ़
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को और तेज करने हेतु पूरे देश में शांति मशाल यात्रा निकाली जा रही है, इसी तारतम्य में 14/09/2025 रविवार को दुर्ग में भी शांति मशाल रैली एवं सभा का आयोजन किया गया है। मशाल रैली को सुचारू रूप से नियोजित करने के लिए प्रतिदिन दुर्ग जिले में बैठके ली जा रही है।आज 3 सितंबर को पांचवीं चंद्रमणि बुद्ध विहार कैंप–1 एंव सर्वोदय बुद्ध विहार कोसानगर भिलाई में बैठक संपन्न हुई।
ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम छत्तीसगढ़ एवं समस्त बौद्ध समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठ जन बैठक में शामिल हुए।

