Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीड़ित के घर पहुंची अंबेडकर युवा वाहिनी, हर संभव मदद का दिलाया...

पीड़ित के घर पहुंची अंबेडकर युवा वाहिनी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मूकनायक /दुर्गेन्द्र सम्राट
बस्ती/ उत्तर प्रदेश

सोनहा थाना क्षेत्र के गांव में दलित बालिका से दुष्कर्म प्रयास प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिलने अंबेडकर युवा वाहिनी की टीम पहुंची। संगठन ने पीड़ित परिवार से विस्तृत बातचीत की, जिसमें परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों जैसे भोजन तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

इस दौरान वाहिनी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक आरोपी के पक्ष में खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं और आरोपी के समर्थन में अभियान चलाने वालों को बढ़ावा दे रहे हैं।

अंबेडकर युवा वाहिनी के अध्यक्ष अक्षय कुमार ने मौके पर कहा कि संगठन हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा और उनकी हर संभव मदद करेगा।

उन्होंने बताया कि कल शाम को संगठन प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जाएगी। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनने दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments