Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedआग़ाज़ इंडिया द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

आग़ाज़ इंडिया द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

मूकनायक/अलीम अंसारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़

आग़ाज़ एजुकेशन एंड सोशल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन बिलासपुर द्वारा 31 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनेक लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया! इस विशाल रक्तदान शिविर में सभी वर्ग व समुदाय के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाकर गंगा जमुनी तहज़ीब का परिचय देते हुए ऐतिहासिक मिसाल क़ायम किया! संस्था का मुख्य उद्देश्य इस विशाल रक्तदान शिविर के ज़रिए थायलेसीमा पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना है! संस्था के संस्थापक खालिद खान ने बताया कि रक्तदान महादान है, इस प्रयास से लोगों की जान बचाई जा सकती है!
रक्तदान करने के बहुत से लाभ है, इससे दिल की धड़कन नियमित रहती है, शरीर स्वस्थ रहता है व आयरन का संतुलन बना रहता है जिसकी वजह से दिल के दौरा का खतरा कम हो जाता है एवं अनेक प्रकार के बीमारियों का खतरा कम हो जाता है!
कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं, समाजसेवी संस्थाओं व इस आयोजन के सभी सहयोगियों का संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया! संस्था के संरक्षक अमरजीत दुआ, सैय्यद मकबूल अली, इब्राहिम खान, पार्षद जावेद खान, तैयब हुसैन, शमीम भाई, बबला भाई, अखिलेश शर्मा, सलीम भाई, शोएब भाई, चिंटू भाई, शुभम प्रधान, सागर हुमने, कुणाल रामटेक जी के साथ-साथ शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अलीम अंसारी जी का खास योगदान रहा!
इस सफल आयोजन के पीछे संस्था के पूरी टीम की कड़ी मेहनत रंग लाई! संस्था के संस्थापक खालिद खान व अध्यक्ष शाहरुख अली के नेतृत्व में आसिफ खान, मोहम्मद दाऊद, शकील खान, मिर्जा फिरोज बेग, फरहान खोखर, इमरान खान, कोरबा जिले की अध्यक्ष दिव्या आदिले, इंदिरा हरपाल, रानी थापा, पूजा थापा, सुशीता हरपाल, फारुक खान, रोमी भास्कर, बिलाल अहमद, राज यादव, गुलाम भाई, जैनुल हसन, विश्वकर्मा, यासीन खान, हिमांशु कौशिक, मुश्ताक खान इश्तियाक खान जिया खान सोमदत्त जायसवाल सहित शेख अब्दुल कलीम, हसन अली ने अपना योगदान दिया! संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में आशीर्वाद ब्लड सेंटर के संचालक केशव बंसल जी का भरपूर सहयोग मिला! संस्थापक खालिद खान ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के वजह से यह भव्य समारोह सफल हो पाया है!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments