Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकास भवन सभागार में गूंजे पत्रकारिता के संकल्प, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली...

विकास भवन सभागार में गूंजे पत्रकारिता के संकल्प, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब की जनपद इकाई सिद्धार्थनगर का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विकास भवन सभागार में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने पत्रकारिता की निष्पक्षता, सामाजिक दायित्व और जवाबदेही पर बल देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र की सशक्त धुरी है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए ठोस पहल करने का आश्वासन भी दिया।

समारोह में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आदिशक्ति मिश्रा ने किया और अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार प्रकट किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments