
छत्तीसगढ़
मूकनायक/लक्ष्मीकांत
सांदीपनी एकेडमी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। खेल हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाते हैं।राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है, जिन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है. उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ है, और यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया गया है। उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के सम्मान में यह अभियान राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगा। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस अभियान ” एक घंटा, खेल के मैदान में ” थीम के तहत मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के शुरुवात में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्जित एवं तिलक लगा करके शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ.रीता सिंह ने कार्यक्रम की शुरुवात की ,साथ ही शिक्षा विभाग के समस्त सहायक प्राध्यापकों उपस्थित रहे | राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के उपरान्त शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ. रीता सिंह ने सभी छात्रों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी ,साथ ही हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए, मेजर ध्यानचंद जी खेल के प्रति शौर्य ,साहस , अद्वितीय समर्पण और पूरे विश्व को अंचभित करने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जयंती पर उन्हे नमन किया |
इस अवसर पर सांदीपनी एकेडमी के डायरेक्टर महेन्द्र चौबे सर ,प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे , शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ.रीता सिंह , एवं आईक्यूएससी कोऑर्डिनेटर राम खिलावन साहू ,शिक्षा विभाग के समस्त सहायक प्राध्यापकगण के मार्गदर्शन पर व बी.एड. द्वितीय वर्ष एवं डी एल एड अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने अक्षय कुमार , विनय पटेल , संजीत पाटले, आशीष कुमार, दक्ष साहू , रेशमा पटेल , सार्थिका राठौर, सत्यप्रकाश गेंदले , शैलेन्द्र राजपूत , सावित्री , सुरेखा ध्रुव केशकर बीं. एड. व डी.एल. एड. अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थी ने मेजर ध्यानचंद जी जीवन पर खेल के प्रति उनका योगदान के बारे में जानकारी दिये ,मंच संचालन मुकेश खुटले ने किया , अंत में शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दीप्ति सिंह राठौर ने आभार प्रकट के लिए व विद्यार्थियों बैठक व्यवस्था श्रीति मजूमदार संभाली गई, छात्र- छात्राओं के उपस्थिति पर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किया गया ।

