Thursday, February 26, 2026
Homeशिमलाशिमला ज़िले में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

शिमला ज़िले में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

मूकनायक /सुषमा पुंटा

रोहडू/शिमला/ हिमाचल प्रदेश

शिमला, 26 अगस्त 2025
जिला शिमला में लगातार भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों के बंद होने की घटनाएँ सामने आई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे तक और भारी बारिश होने की संभावना है।

जिला शिमला के उपायुक्त व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप (IAS) ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान — जिनमें स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और नर्सिंग संस्थान शामिल हैं — 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को बंद रहेंगे।
सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वे इस निर्णय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और संरक्षा बनी रहे।
यह आदेश पूरे जिले में तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments