मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम औडजंगल में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। चोरों ने रात में घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली।
मकान मालिक सत्य प्रकाश लखनऊ में रहते हैं। घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह महिलाएं उठीं और दरवाजा खुला मिला। चोर गहनों का बक्सा गन्ने के खेत में ले गए। वहां से जेवरात और पैसे निकालकर खाली बक्सा छोड़ दिया। बक्से में केवल कपड़े बचे मिले।
स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार (अल्लू) ने आशंका जताई कि चोरी में आसपास के लोगों का हाथ भी हो सकता है। उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। राहुल कुमार और पप्पू ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। क्षेत्र में चौकीदार की तैनाती की भी मांग की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम चोरों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
इस घटना से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

