अश्वनी साहिल मूकनायक डलहौजी | प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन फगवाड़ा, पंजाब द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर पर आधारित 16वीं बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न भागों में करवाया गया । इस वर्ष डॉ अम्बेडकर का जीवन संघर्ष विषय पर जिला चम्बा में छः परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया । अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा के सहयोग से इस वर्ष जिला चम्बा के चम्बा, तीसा, सलूणी, डलहौज़ी, साहू और सिहुंता में आयोजन किया गया । डलहौज़ी कैंट स्थित कैंटोनमेंट हाई स्कूल में इस परीक्षा का आयोजन किया गया । भारी बारिश और ख़राब मौसम के बावजूद इस परीक्षा में डलहौज़ी के 12 बच्चों ने भाग लिया । कनिष्ठ वर्ग में छठी से बाहरवीं व वरिष्ठ वर्ग में बाहरवीं से लेकर 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों ने भाग लिया । परीक्षा के लिए चंबा से आए प्रवेशक़ अनूप राही ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम विजेता को 50 हज़ार, द्वितीय विजेता को 30 हज़ार व तृतीय विजेता को 10 हज़ार व दोनों वर्गों में 250- 250 लोगों को 1000 रुपये प्रति छात्र पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे । जिला स्तर पर प्रथम पांच विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा ।
अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा ने यह निर्णय लिया हैँ कि दोनों वर्गो में प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रथम पांच-पांच विजेताओं को अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।
इसके इलावा प्रत्येक केंद्र के कनिष्ठ वर्ग के प्रथम और द्वितीय स्थान के विजेता को जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान विजेताओं को जिला स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय या अन्य किसी उपमंडल में किया जा सकता हैँ।
16वीं बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा से पहले, वर्ष 2024 की परीक्षा के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के पहले पांच विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा के वरिष्ठ वर्ग में विशाखा नाहर, वंशिका और कुलदीप गिल को डलहौज़ी परीक्षा केंद्र में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए ; कनिष्ठ वर्ग में मनत नाहर, अवनि नाहर और आशीष को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। अनूप राही ने इस परीक्षा के लिए कोर्डिनेटर अश्वनी साहिल और भगवान वाल्मीकि चेरिटेबल सोसाइटी डलहौज़ी कैंट के प्रधान अरुण अटवाल का धन्यवाद किया और कहा है इनके सहयोग से ऐसे और भी कार्यक्रम किये जायेंगे इस मौके पर भगवान वाल्मीकि चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा अनूप राही और और उनके साथ आए जातेश्वर सूर्या को मेमंटो और सरोपा डाल कर संम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप गिल, गुरमीत बावा सहित स्थानीय लोगों के सहयोगस्वरूप इस परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया ।

