Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअब होगी इमली पारा की सड़क चौड़ी - राजस्थान जलेबी की दुकान...

अब होगी इमली पारा की सड़क चौड़ी – राजस्थान जलेबी की दुकान का कब्जा हटा

नगर निगम ने हटाया दुकान,राजस्थान जलेबी समेत अन्य चार लीजधारियों को आबंटित की गई है दुकान
एक अवैध कबाड़ी दुकान को भी हटाया गया,शिव टाकीज रोड में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

मूकनायक/जहूर अली
बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर- शहर के बहुप्रतिक्षित इमलीपारा जंक्शन की अंतिम बाधा राजस्थान जलेबी की दुकान को आज अंततः हटा दिया गया। सुबह 10 बजे नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और जोन 5 की टीम ने दुकान को तोड़ना शुरू किया और 12 बजे तक पूरे दुकान को जमींदोज कर दिया गया। विदित है कि सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड तक इमलीपारा सड़क का निर्माण काफी पहले ही कर लिया गया था परंतु बस स्टैंड के पास निगम की दुकानों में काबिज दुकानदारों की वजह से सड़क बाॅटल नेक हो गई थी। साल भर पहले निगम ने राजस्थान जलेबी को छोड़कर सभी दुकानों को हटा लिया था। न्यायालयीन प्रक्रिया होने की वजह से उक्त दुकान को हटाया नहीं जा सका था। दुकानों को हटाने के बाद उपलब्ध स्थान पर स्मार्ट सिटी द्वारा कांप्लेक्स तैयार कर लिया गया है और चौड़ी सड़क भी लगभग बनकर तैयार है। राजस्थान जलेबी के नहीं हटने से उक्त सड़क का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। इमलीपारा मार्ग से हटाए गए दुकानदारों में पांच की लीज अवधि समाप्त नहीं हुआ था,इस वजह से उन दुकानदारों को नवनिर्मित काम्प्लेक्स में एक दर तय कर और वार्षिक किराये के आधार पर लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आबंटन किया गया। उनमे से एक राजस्थान जलेबी भी शामिल है, राजस्थान जलेबी होटल के संचालक द्वारा किरानाया नामा करने और पुरानी दुकान को खाली करने के बाद आज निगम ने कार्रवाई किया।
कबाड़ी दुकान को हटाया और अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान नगर निगम ने पुराना बस स्टैंड के पास मनोज कश्यप द्वारा संचालित अवैध कबाड़ी दुकान के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान में बुलडोज़र चलाया। इसके अलावा अन्य दो कबाड़ियों के दुकान के बाहर शेड को हटाया। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड से लेकर शिव टाॅकिज तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments