Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedप्रदेश स्तरीय शांति मशाल यात्रा 24 अगस्त को राजनांदगांव में

प्रदेश स्तरीय शांति मशाल यात्रा 24 अगस्त को राजनांदगांव में

मूकनायक
छत्तीसगढ़

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के तृतीय चरण के प्रेरणेता डाँ. आकाश लामा के उपस्थिति मे 24 अगस्त 2025, रविवार,सुबह 10.00 बजे से 06.00 बजे तक कलेक्टर परिसर के सामने, ओवर ब्रिज के नीचे, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) प्रदेश स्तरीय शांति मशाल यात्रा प्रारंभ होगी।आँल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम भारत के राष्ट्रीय सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी भिक्खु धम्मतप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 को राज्य स्तरीय – महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन धरना प्रदर्शन अनवरत चल रहा था।

तृतीय चरण में भिक्खु धम्मतप ने आव्हान किया कि "सम्मान की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते है, जिसका जमीर जिन्दा होता है वे खुद ही चले आते है।"समस्त बौद्ध धर्म के अनुयायि अपने धरोहर और संस्कृति के लिए एकजुटता के साथ अपनी मांग को लेकर इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments