जिला कुल्लू के बठाहाड़ और बागीपुल में बादल फटने से पूरी घाटी एक बार फिर दहशत में मौसम विभाग के अलर्ट के तहत ज़िला प्रशासन रहा मुस्तैद | जीनू बंजार ज़िला कुल्लू | जिला कुल्लू के बठाहड में बादल फटने से तीर्थन घाटी को एक बार फिर से दहशत में डाल दिया है | दोपहर बाद अचानक बादल फटने से बंजार घाटी की तीर्थन नदी में बाढ़ के हालात बन गए है | बठाहड़ के मशीयार में सांय लगभग पांच बजे बादल फटने से अभी तक कुछ घरों के आलावा तीन से चार गाड़ियों के बहने का समाचार है | जबकि रामपुर में एक पुल के बहने का समाचार प्राप्त हुआ है | ज़िला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है | घटना पर विभाग कड़ी नज़र रखते हुए राहत व बचाब कार्य में जूट गया है | वहीं उपमंडलाधिकारी (ना ) बालीचौकी देवी राम ने आम जन से अपील की है की कोई भी नदी नालों की तरफ ना जाए ब्यास के जलस्तर बढ़ने की सूरत में लारजी डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है | उपायुक्त कुल्लू तोरुल आर रविश ने बताया की ज़िला कुल्लू में दो जगहों पर बादल फटने की घणा की जानकारी मिली है जिसमें एक बागीपुल के भीमद्वारी से और दूसरा बठाहड में हुआ है जिसमें जान माल का कोई नुक्सान फिलहाल नहीं है | बंजार व बठाहड़ में कुछ कॉटेज और कुछ गाड़ियों के बहने का समाचार है | उन्होंने कहा की नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है | प्रशासन द्वारा गुसैनी और बंजार के निचले इलाके से जो नदी नाले के किनारे बसे है | उन लोगों को वहाँ से सुरक्षित हटाया गया है |

