Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशकोली समाज ने आपदा राहत के लिए बढाया मदद को हाथ |

कोली समाज ने आपदा राहत के लिए बढाया मदद को हाथ |

सुषमा पूंटा रोहडू शिमला | हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के मद्देनज़र, अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.), नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कश्यप जी ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के अध्यक्ष श्री अमर चंद शलाठ जी को ₹50,000.00 (पचास हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक भेंट किया।यह आर्थिक सहयोग मंडी जिले में आपदा प्रभावित कोली समाज के परिवारों की मदद हेतु दिया गया है। चेक भेंट करते हुए श्री कश्यप जी ने कहा कि, “कोली समाज एक परिवार की तरह है, और संकट की इस घड़ी में हम एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। यह योगदान समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।” अमर चंद शलाठ जी ने इस सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह राशि राहत कार्यों में सहायक सिद्ध होगी, और इससे प्रभावित परिवारों को तात्कालिक मदद मिल सकेगी। यह पहल कोली समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments