
मूकनायक/जहूर अली
बिलासपुर छत्तीसगढ़
मोबाइल वापस करने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की कोतवाली थाने से 100 मीटर की दूरी पर भरे बाजार चाकू मारकर हत्या कर दी। राखी की पूर्व संध्या पर रात 9:30 बजे जब लोग खरीदारी करने निकले थे और सड़कों पर भीड़ तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति थी। इस दौरान बीच बाजार में भीड़ रहने के समय हुई हत्या से मार्केट में दहशत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दूसरे प्रमुख शहर और न्यायधानी के नाम से पहचान बनाने वाले बिलासपुर शहर में शुक्रवार रात एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सिटी कोतवाली थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर भरे बाजार घटित हुई। रक्षाबंधन पर्व से पहले बीच बाजार में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जूना बिलासपुर पचरीघाट निवासी दीपक उर्फ दादू साहू (22) और डोंगाघाट निवासी गणेश रजक आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले दोनों कांवड़ यात्रा में जल चढ़ाने झारखंड के बैद्यनाथ धाम गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ। दीपक का मोबाइल गणेश के पास रह गया था, जिसे लेकर तनातनी बनी रही।
शराब के नशे में चाकू लेकर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कातिल को सलाखों के पीछे डाल दिया l देखा जाए तो नशा नौजवानों के जीवन को बर्बाद कर रहा है इस बात पर समाज और शासन प्रशासन को विचार करना चाहिए

