Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशदवाड़ा में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर फिर आफतयात्री फंसे, पुलिस कर...

दवाड़ा में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर फिर आफतयात्री फंसे, पुलिस कर रही मुस्तैदी से ड्यूटी

मूकनायक/ पंकज भाटिया

कुल्लू/ हिमाचल प्रदेश


चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दवाड़ा के पास भारी भूस्खलन ने फिर आफत मचा दी है। पहाड़ी दरकने से भारी-भरकम चट्टानें और मलबा एनएच पर आ गिरा, जिससे दबाडा फ्लाईओवर भी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक तेल टैंकर भी चट्टानों की चपेट में आ गया। फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त होने से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जिससे सड़क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में हिमाचल पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। वे दिन-रात ड्यूटी कर यात्रियों की मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के पहाड़ी इलाकों की यात्रा से फिलहाल बचें।ब्यूरो प्रमुख जिला कुल्लू पंकज भाटिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments